बाबा की जयकारे के साथ डीएम ने किया परमट मंदिर का निरीक्षण

 

परमट समेत सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को डीएम ने नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ परमट मंदिर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

यहां डीएम ने बाबा आनंदेश्वर के दर्शन किए। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मंदिर परिसर में स्वच्छता, रोशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। शिफ्टवार सफाई कर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि साफ-सफाई और अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। प्रवेश द्वार से मंदिर तक जाने वाले मार्ग को व्यवस्थित किया जाए।यातायात के लिए पुख्ता इंतजाम

नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ साथ सीसीटीवी कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इसके लिए अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई जाए।नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि अतिरिक्त टॉयलेट, पेयजल व्यवस्था और पर्याप्त संख्या में जगह-जगह डस्टबिन व रैम्प बनाया जाए। इसके अलावा, यातायात को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग लगाने, प्रवेश व निकासी मार्ग में श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए फ्लैक्स बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए। CMO को निर्देश दिए गए कि जिले के सभी अस्पतालों को एक्टिव मोड में रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *