*बिग न्यूज अपडेट*

 

*स्मार्ट सिटी पर केस्को का कब्जा*

 

*शहर की स्वघोषित अम्मा के नाक के नीचे केस्को ने किया अतिक्रमण*

 

*8 महीने पहले नगर निगम ने हटाया था केस्को का कब्जा, केस्को ने फिर किया कब्जा*

 

*केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन के बैच के है नगर निगम नगर आयुक्त*

 

शहर में अगर गरीब सीसामऊ नाले पर कब्जा करता है तो शहर की स्वघोषित अम्मा महिला महापौर दो मिनट का समय सीमामऊ की निर्वाचित महिला विधायक नसीम सोलंकी को नहीं देती है लेकिन वहीं नगर निगम पैसे की लालच में 8 महीने पहले ध्वस्त कराए गए केस्को ग्वालटोली चौराहे शनिदेव मंदिर के बगल के अतिक्रमण को मौन स्वीकृति प्रदान किए हुए हैं

 

शहर की स्वघोषित अम्मा का काफिला ग्वालटोली चौराहे से रोज दिन में पाँच बार निकलता है लेकिन किसी ने भी नही पूछा कि ये केस्को ग्वालटोली में केस्को ठेकेदार द्वारा स्मार्ट सिटी के फुटपाथ पर कब्जा क्यों किया जा रहा है ?

 

कई अज्ञात महिलाओं ने फुटपाथ पर कब्जे का विरोध किया तो ठेकेदार ने बताया कि नगर आयुक्त नगर निगम केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन के बैचमेट है उन्ही के आदेश पर कब्जा किया जा रहा है

 

फुटपाथ पर कब्जा करने से चौराहे पर जाम व एक्सीडेंट बढेगा इसी बात को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने केस्को से फुटपाथ कब्जा मुक्त कराया था लेकिन फिर केस्को ने दीवार उठाकर कब्जा कर लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *