वर्तमान मे भौती कानपुर गौशाला की दुर्दशा

वर्तमान मे भौती कानपुर गौशाला की दुर्दशा, कुप्रबंधन,आपसी खींचतान करोड़ो-अरबो की सम्पति को लेकर मची हुई है और गौ सेवा व गौ संरक्षण के हमारे पवित्र धार्मिक विश्वास पर किसी का ध्यान नही है।
हमारे पूर्वजो की इस विरासत की देख- रेख , प्रबंधन करने व गौ सेवा के परम उद्देश्य से मेरे परिवार के भाइयो व मित्रों सहयोगियों , प्रथम सदस्य संतोष कानोडिया , मातादीन दयाराम श्री विश्व नाथ कानोडिया, मुकुंद मिश्रा , अध्यक्ष व्यापार मंडल, उमंग अग्रवाल बनवारी लाल जैन, आलोक अग्रवाल, संयोजक, अग्रसेन वंसज, मनोज अग्रवाल, मारवाड़ी समाज महामंत्री अजय मित्तल समाज सेवी गौ भक्त , श्री पवन अग्रवाल कत्थेवाले, बीबीएल श्रीवास्तव, स्वतन्त्र जी अग्रवाल, सुनील गुप्ता पीआईए अवधेश बाजपेयी और संजय अग्रवाल, अध्यक्ष अग्रवाल मारवाड़ी सभा, अशोक जौहरी मदन मोहन भरतिया, की प्रेरणा और आशीर्वाद से मैने गौ माता की सेवा और संस्था को आत्म निर्भर बनाने का संकल्प लिया है, जिसे मै तन, मन, और धन से अपने जीवन पर्यंत करूगां।
मेरा गौशाला सोसाइटी के सभी मान्य सदस्यों से विनम्र प्रार्थना है कि आप चुनाव में दलीय राजनीति से ऊपर उठकर ,निष्पक्ष व निडर और गौशाला हितैषी होकर अपना मत दान अवश्य करें, आपका वोट ही इस गौशाला का भविष्य तय करेगा । धन्यवाद।
सादर आभार सहित, आपका
श्याम कृष्ण कानोडिया
मोबाइल- 99357 77000
 कानपुर गौशाला सोसाइटी के चुनाव मे महामंत्री पद की प्रबल दावेदारी करते हुए श्री श्याम कानोडिया ने बताया कि इस गौशाला की स्थापना लगभग 125 – 130 साल पहले भौती मे हमारे पड़बाबा, पितामह स्व मातादीन कानोडिया जी ने गौसेवा और गौ संरक्षण के लिये अपने परिवार व मित्रो के साथ की थी और उनके व उनके बाद मेरे बाबा स्व दयाराम जी कानोडिया आजन्म सेवा करते रहे और आज जो गौशाला की इतनी सम्पति व समृद्धि दिखाई दे रही है ,यह सब उन्ही के अथक परिश्रम और त्याग और दान का ही परिणाम है। आज भी उनके नाम का पत्थर लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *