कानपुर के केसा कॉलोनी नवाबगंज स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं। इस बार मंदिर को रामेश्वरम धाम की तर्ज पर सजाया गया है। जिसकी सजावट मंदिर समिति के पदाधिकारी मनीष रस्तोगी के अनुसार, हर साल शिवरात्रि और सावन के पहले सोमवार को धर्मस्थलों की आकृति बनाकर उनके दर्शन भक्तों को कराए जाते हैं। और इस साल भी रामेश्वरम धाम का स्वरूप तैयार करने के लिए 22 कारीगर के द्वारा यह भव श्रृंगार किया गया है यह पिछले 30 दिनों से काम कर रहे हैं।पशुपतिनाथ मंदिर कानपुर का एक प्रमुख शिव मंदिर है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। महाशिवरात्रि और सावन के सोमवार को यहां विशेष आयोजन किए जाते हैं। और यह मंदिर अपनी भव्य सजावट और धार्मिक आयोजनों के लिए जाना जाता है।
