कानपुर देहात

 

भाजपा नेत्री का वीडियो,नाजिया इलाही ने लगाया जानबूझकर एक्सीडेंट का आरोप, पुलिस बोली- भ्रामक जानकारी न फैलाएं

 

कानपुर देहात । भाजपा की अल्पसंख्यक नेत्री नाजिया इलाही खान का एक वीडियो सोशल मीडिया सामने आया है। वीडियो में वह रोते हुए एक्सीडेंट का जिक्र कर रही हैं। नाजिया का कहना है कि वह दिल्ली से कुंभ में गंगा स्नान के लिए आ रही थीं। एटा के पास कुछ लोगों ने उनकी कार का पीछा किया और कानपुर देहात में एक्सीडेंट कर दिया।

नाजिया ने बताया कि इस हादसे में उनकी साधी प्रिया चतुर्वेदी की खोपड़ी में चोट आई है। उन्हें भी हाथ में चोट लगी है। उनका दावा है कि यह हमला उन पर किया गया था, लेकिन प्रिया ने उन्हें बचा लिया। कानपुर देहात पुलिस ने इस घटना को एक सामान्य दुर्घटना बताया है।

पुलिस के अनुसार यह हादसा अकबरपुर क्षेत्र के आनंदेश्वर कोल्ड स्टोरेज के सामने हुआ। मौके पर पूछताछ में कार चालक ने बताया कि उसे नींद आ गई थी, जिससे एक्सीडेंट हो गया। चालक और अन्य यात्रियों ने कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस ने सभी को उनके गंतव्य की ओर भेज दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस मामले में भ्रामक जानकारी न फैलाएं। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *