सहयोगियों ने जगह जगह केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी

कानपुर। कानपुर दक्षिण कांग्रेश अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र दीक्षित के जन्मदिवस पर सैकड़ों कांग्रेसियों और उनके सहयोगियों ने जगह जगह केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी। दिन भर केक काटने का सिलसिला जारी रहा जो देर रात तक चला।

सर्वोदय नगर स्थित आकाशवाणी के बाहर विजय सिंह उर्फ मंकू और उनके कांग्रेसी साथियों ने डॉक्टर शैलेंद्र दीक्षित का भव्य स्वागत किया। वहां मौजूद पुराने कांग्रेसी नेताओं ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और जन्मदिन की बधाई और आशीर्वाद दिया। विजय सिंह और उनके साथियों ने शैलेंद्र दीक्षित को साल मालाएं और उनकी तस्वीर भेंट की। बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसियों को डॉ शैलेंद्र दीक्षित ने धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *