आमदे रमज़ान पर मदरसा रज्जाकिया में अजीमुस्शान जलसे का आयोजन।

 

 

 

कानपुर, मदरसा अरबिया रज्जाकिया मदीनतुल उलूम पानी की टंकी बांस मंडी में एक कार्यक्रम आमदे रमजानुल मुबारक के मौके पर आयोजित हुआ हजरत अल्लामा मौलाना मुहम्मद शमीम अशरफी ने फरमाया कि बहुत मुबारक महीना शुरू होने वाला है हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने इरशाद फरमाया कि तुम पर रमजान आया जो बड़ी बरकतों का महीना है इसमें अल्लाह तुम्हें अपनी रहमत में ढक लेता है और तुम्हारे गुनाहों को माफ कर देता है और इसमें दुआएं कुबूल होती हैं अल्लाह ताला तुम्हारे नेक काम में आगे बढ़ने को देखता है और तुम्हारे बारे में फरिश्तों से फख्र करते हैं बदनसीब है वो शख्स जो इस महीने में अल्लाह की रहमत से महरूम रह जाए लिहाजा इस मुबारक महीने में खास तौर से रोजे का एहतिमाम कर रमज़ान की तैयारी करे और तिलावते कुरान पाक से अपने आमाल में इजाफा करें।जलसे की शुरुआत तिलावते कुरान करीम से हाफिज मुहम्मद नाजिम अनवर ने व हाफिज मुहम्मद अली मुहम्मद शाहिद मुहम्मद फैजान मुहम्मद तुफैल ने बारगाह रिसालत में नात शरीफ पढ़ी व निजामत जनाब शब्बीर अशरफी कानपुरी ने अंजाम दिया। इस अवसर पर हाफिज अब्दुर्रहीम बहराइची हाफिज मुहम्मद खुर्शीद हाजी मुहम्मद अतीक इज़हार अहमद खान हाजी नसीम अंसारी हाजी आसिफ रइस रईसउल हसन क़ाज़ी अज़ीज़ उल्लाह मुहम्मद कसीम मुहम्मद असलम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *