
कानपुर नगर, 28 फरवरी, 2025
जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आज कैंट स्थित सर्किट हाउस में निर्माणाधीन presidentional कक्ष, VVIP कक्ष, बाउंड्री वॉल एवं पार्किंग पहुंच मार्ग का औचक निरीक्षण किया गयाl निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली
* *ये खामियां मिलीं* –
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान समस्त दरवाजों में प्रयोग किए गए स्टॉपर की गुणवत्ता बहुत खराब पाई गई। बाथरूम की दीवार पर लगे फ्लश नल अव्यवस्थित थे , उससे टाइल्स दिख रहे थे। गीजर के तार खुले हुए पाए गए तथा बाथरूम में लगे वाश-बेसिन छूने पर ही हिलने लगा जोकि अच्छी तरह से फिक्स भी नहीं किया गया था। सीढियों में लगाई गई रेलिंग की गुणवत्ता बहुत ही खराब थी जोकि दीवार पर फिक्स ही नहीं की गई थी l कई जगह टाइल्स / मार्बल में गैप थे जो कि कमरों की लंबाई,चौड़ाई के क्षेत्रफल के सापेक्ष नहीं लगाई गई l हॉल में लगाए गए टीवी का साइज कमरे के सापेक्ष बहुत छोटा पाया गया l
इसके अलावा भी जिलाधिकारी को उक्त निर्माण कार्य में अनेक खामियां देखने को मिली जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित संस्था व अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिएl कार्रवाई के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य ना करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आगे भी ऐसे ही कार्रवाई की जाएगीl किसी भी सार्वजनिक कार्य में गुणवत्ताहीनता, हीला – हवाली, अकर्मण्यता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगीl
