चोरी की एफ0आई0आर0 दर्ज न करने पर बार एसोसिएशन ने दिया पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र,,

 

कस्बा रसूलाबाद के केशव नगर स्थित मकान निरंजन सिंह पुत्र मनोहर के यहां दिनांक 14.02.2025 को खाली पड़े मकान में चोरों ने धावा बोल दिया,और सारा समान जेवरात, नगदी चोरी कर ले गए, निरंजन उस समय अपनी पत्नी के साथ अपनी पुत्री के यहां उत्तराखंड गए थे, जब मोहल्ले के लोगो ने चोरी की सूचना फोन से दी तो निरंजन तत्काल रसूलाबाद आए और कोतवाली रसूलाबाद में दिनांक 15.02.2025 को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस द्वारा एफ0आई0आर0 दर्ज नही की गई, पीड़ित व्यक्ति तहसील रसूलाबाद में डीड राइटर का काम करता है,, तब पीड़ित व्यक्ति ने मदद के लिए अधिवक्ता साथियों से कहा, दिनांक 19.02.2025 को अधिवक्ता साथी कोतवाली प्रभारी से मिलाकर एफ0आई0आर0दर्ज करने की बात कही किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई,, तब पीड़ित ने तहसील के बार एसोसिएशन रसूलाबाद के अध्यक्ष महोदय को मदद के लिए प्रार्थना पत्र दिया,,

जिसमे बार एसोसिएशन रसूलाबाद के अध्यक्ष संदीप कुमार मिश्र, तहसील दिवस रसूलाबाद में आए पुलिस अधीक्षक महोदय से मिले और आफ0आई0आर0 दर्ज कराने की मांग की और कोतवाली प्रभारी की निष्क्रियता को देखते हुए स्थानांतरण कराने की माग की, जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने आश्वासन दिया एवं सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय में बैठकर बात करने को कहा, इस मौके पर बार एसोसिएशन रसूलाबाद के महामंत्री शिव स्वरूप राजपूत, उपाध्यक्ष खुर्शीद आलम, कोषाध्यक्ष अनिल यादव, ब्रजेश त्रिपाठी, आर0पी0सिंह राजपूत, सुशील कुमार त्रिवेदी, हुकुम सिंह राजपूत, हरनाम कुशवाह, श्रवण कुमार बाजपेई, अनिल कुमार वर्मा, संतोष कमल,लाल मोहम्मद खान, विमल कुमार चतुर्वेदी, अरविंद कुमार राठौर, सुमित कुमार गौतम, कमलेश कुमार संखवार, ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी,मनीष दीक्षित,अरूण कुमार राजपूत, दिनेश कुमार राजपूत, अरविंद कुमार कमल, धर्मेंद्र कुमार यादव, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *