कानपुर
UPMRC (उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) के CSC (मुख्य सुरक्षा आयुक्त) एवं UPSSSF के डिप्टी कमांडेंट ने संयुक्त रूप से किया द्वितीय चरण के प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण
कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण में प्रस्तावित 5 मेट्रो स्टेशन (चुन्नीगंज नवीन मार्केट बड़ा चौराहा नयागंज एवं कानपुर सेंट्रल ) की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया l सभी प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन पर जाकर सुरक्षा ऑडिट किया गया सुरक्षा के लिए अपेक्षित कार्यवाहियों को निर्माण एजेंसियों को अवगत करा दिया गया है l उपरोक्त निरीक्षण संयुक्त रूप से सुरेश चंद्र रावत उपसेना नायक 3rd बटालियन यूपीएसएसएसएफ प्रयागराज,
डॉ उमेश चंद्र श्रीवास्तव मुख्य सुरक्षा आयुक्त यूपीएमआरसी लखनऊ, श्री मनीष सोनकर मैनेजर ऑपरेशंस केएमआरसी तथा श्री पंकज यादव एजीएम इलेक्ट्रिकल डिविजन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया l
