यूँ तो अभी उत्तर प्रदेश के विधान सबझा चुनाव में काफी वक़्त बाकी है| पर चुनाव की गंभीरता को समझते हुए अभी से राजनैतिक दलों ने कमर कस ली है और सभी अपनी अपनी तरह से समाज के हर वर्ग को अपनी ओर खींचने के प्रयास में लग गए हैं| बसपा जहाँ प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों से ब्राम्हणो को लुभाने में जुटी है वही समाजवादी पार्टी भी जनाक्रोश और जनसंदेश यात्रा के जरिये माहौल अपने पक्ष में बनाने में जुटी है| इसी कड़ी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 2022 के यूपी चुनाव के मद्देनजर पूरे राज्य में सामाजिक परिवर्तन रथ पर सवार होकर पूरे राज्य का भ्रमण करेंगे जिससे वो ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ पाए और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को मजबूत कर सकें |
आपको बतादें कि सामाजिक परिवर्तन रथ पूरी तरह से तैयार हो चुका है और फिलहाल सैफई स्थित एसएस मेमोरियल स्कूल परिसर के अंदर कड़ी सुरक्षा के बीच खड़ा हुआ है। इसकी कई फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमे रथ के बाहरी ओर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अलावा शिवपाल उनके बेटे आदित्य जनेश्वर मिश्र डॉ राम मनोहर लोहिया चौधरी चरण सिंह समेत कई और समाजवादियों की तस्वीरें लगाई गई है।
यही नहीं रथ के अंदर की तस्वीरें बहुत ही शानदार ओर आकर्षक दिखाई दे रही है।हालांकि अभी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की तरफ से आधिकारिक तौर पर सामाजिक परिवर्तन रथ का कोई कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है लेकिन इस रथ को देख करके ऐसा लग रहा है कि शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव इस रथ के जरिए राज्य में लोगों की ना केवल नब्ज को समझेंगे बल्कि अपने पक्ष में लोगों को लाने की कोशिश करेंगे |
