चाबी से खुलेगा किस्मत का ताला: आनंद शुक्ला

कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष कानपुर नगर ग्रामीण आनंद शुक्ला ने वार्ता के दौरान बताया कि आगामी 2022 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी! आगे कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी शहर नगर डगर डगर जनता को जोड़ने का कार्य कर रही है राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर लोहिया वाहिनी एक-एक कार्यकर्ता चौपाल लगाकर, जनता को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रही है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी और परिवार में सरकारी नौकरी एवं बेरोजगारी भत्ता मिलेगा! भाजपा सरकार ने केवल जनता को लूटने का काम किया है धर्म और जाति को लेकर वोट बैंक बनाने का कार्य किया है लेकिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान हृदय में रखती है जात पात को छोड़ो चाबी से किस्मत का ताला खोलो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *