जहाँ एक तरफ अब सरकार द्वारा धीरे धीरे स्कूलों को खोलने के फैसले लिए जा रहे हैं वहीँ तीसरी लहर की आशंका के चलते अब सरकार के इस फैसले के विरोध में लोगों ने स्कूल बंद रखने की माँग करना शुरू कर दी है| प्रदेश में जहाँ कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर कम होने के बाद 6ठी से 12 वीं तक के स्कूल खोल दिए गए है. वहीं, एक सितंबर से प्रदेश सरकार कक्षा एक से 6वीं तक के स्कूल खोलने जा रही है|
इससे पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में कक्षा 1 से बारहवी तक के स्कूल बंद रखने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है. इस याचिका में कोविड़ की थर्ड वेब की आशंका को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने बताया कि 18 अगस्त को जारी कक्षा एक से 8 तक के स्कूल खोलने के आदेश को भी रद्द करने की मांग की गई है| याचिका में जहाँ सत्र 2021-22 में स्कूलों को ऑनलाइन मोड़ में ही खोलने की मांग की गयी है वहीँ प्रदेश भर में बच्चों के लिए अलग से किये गए चिकित्सा व्यवस्था के इंतजाम की भी जानकारी मांगी गयी है |
2021-08-31
