दिनांक 9 मार्च 2025

*सपा कार्यालय नवीन मार्केट में रोजा इफ्ताताल में मुल्क में अमन तथा खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई*

 

कानपुर रविवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की जानिब से आज रविवार को सपा कार्यालय साथ नवीन मार्केट परेड में रोजा इफ्तार में काफी संख्या में रोजेदारों ने अजान होते ही खजूर खाकर

एवं पानी पीकर अपना रोजा खोला तथा अल्लाह ताला का शुक्रिया अदा किया रोजा इफ्तार मे सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की तथा मस्जिद के इमाम जनाब हाजी एहसान साहब ने शांति पूर्वक ढंग से नमाज अदा कराई तथा मुल्क में अमन खुशहाली तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के लिए भी दुआ मांगी गई कहते हैं रमजान के महीने में मांगी गई दुआ अल्लाहताला को कबूल जरूर होती है

 

सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि रमजान मुबारक का बरकत का महीना चल रहा है इसका एक-एक मिनट बरकतो व रहमतों से भरा है उन्होने आगे कहा कि इस महीने में गरीबों की मदद करते रहे और इबादत भी करते रहे

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि गरीबों के दुखों कष्टो को दूर कर उनकी मदद करें यह पवित्र महीना हमें संदेश देता है कि रमजान के पवित्र महीने में प्रत्येक मुसलमान भाई को रोजा रखकर अल्लाह से दुआ मांगनी चाहिए और यह रमजान का मुकद्दस महीना गरीबों और बुजुर्गों की मदद के लिए होता है

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि रमजान के मुकद्दस महीने में गरीबों की मदद करना ही सबसे बड़ी इंसानियत और धर्म है जो लोग गरीबो बेसहारा लोगों की इस पवित्र महीने में मदद करते हैं उनको अल्लाह ताला हमेशा बरकत देता है एवं हर सुख से नवाजता है।।

 

रोजा इफ्तार कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,काँग्रेस अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी,विधायक अमिताभ बाजपेई,महासचिव संजय सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,पूर्व सांसद राजाराम पाल,पूर्व लोक सभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा,प्रदेश सचिव के के शुक्ल,देहात जिलाध्यक्ष बबलू राजा,पूर्व विधायक सजीव दरियाबादी,पूर्व विधायक शिवकुमार बेरिया,पूर्व विधायक दिलीप सिंह कल्लू,पूर्व विधायक सोहेल अंसारी,ओम प्रकाश मिश्रा,वीरसेन यादव,नंदलाल जयसवाल,हाजी फैजान खान,आनंद शुक्ल,महेन्द्र सिह,रजत मिश्रा,दीपक खोटे,शादाब आलम,अनूप यादव,अर्पित त्रिवेदी,अरमान खान,आकाश यादव,मुमताज मसूरी,आसिफ क़ादरी,वरुण जयसवाल,फैसल महमूद,महफूज अख्तर,अरशद दद्दा,राजू पाल,अजय पांडेय,फैज महमूद,अनिल सोनकर,अबू हुरैरा,नियाज उस्मानी,सुलेखा यादव,नीलम रोमिला सिंह,दीपिका मिश्रा,पूजा यादव,अनिता वर्मा,वंदना दिवाकर,विनय गुप्ता,गगनदीप सिंह,विराट तोमर,हेमंत गुप्ता,इशरत इराकी,राजेंद्र जयसवाल आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *