*इंस्टाग्राम पर मिले प्रेमी के संग फरार हुई 2 बच्चों की माँ, 16 साल पहले भी की थी लव मैरिज, पत्नी की लौटने की आस लिए दोनों बेटियों के साथ व्याकुल दिखा पीड़ित पति ।*

 

 

कानपुर : सोशल मीडिया की लत ने 38 वर्षीय दो बच्चों की माँ को एक अनजान प्रेमी के प्रेम में इस कदर पागल कर दिया कि पत्नी ने शादी के समय अग्नि के समक्ष फेरों के वक्त ली हुई वो सात कसमो तक को भूला दिया । पीड़ित पति के अनुसार सोशल मीडिया प्रेमी ने 2 बच्चो की मां को अपने जाल में इस कदर बहला फुसला कर फँसाया के पत्नी घर का सारा जेवर लेकर अपने पति व अपनी दो नाबालिग बच्चियों को छोड़कर फरार हो गयी । घटना बीते फरवरी माह के वैलेंटाइन वीक की है, ऐसे में अपने सोशल मीडिया आशिक़ के प्रेम में पागल 2 बच्चों की माँ 14 फ़रवरी यानी वैलेंटाइन डे से पहले ही अपने आशिक के पास चली गयी । मामला पीड़ित पति के मीडिया के समक्ष आने के बाद उजागर हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *