AIMIM की महिला अध्यक्ष रिया सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म को लेकर कहा उत्तर प्रदेश का नामकरण कर महिला असुरक्षित प्रदेश कर देना चाहिए।
रिया सिद्दीकी ने दिल्ली में डिफेंस कर्मी राबिया के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर दिया बयान शर्म करो दिल्ली सरकार इसे ही कहोगे दिल्ली का विकास।
जहां रात दिन लूट रही है बेटियां।मर रही है बेटियां। कहां सो रही है गूंगी बहरी सरकार। आखिर कब तक होगी यह हेवानियत ।आखिर कब होगी महिला सुरक्षा। आखिर कब मिलेगा इंसाफ।
देश की राजधानी महिला सुरक्षित नहीं और यह डिजिटल इंडिया स्मार्ट सिटी बोलते हैं क्या यह है स्मार्ट सिटी आपकी ।जिस देश में महिला पुलिस सेव नहीं वह आम बेटियां कैसे सुरक्षित हो सकती हैं । बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ ढकोसला बंद कर देना चाहिए । रिया सिद्दीकी ने महिला नेत्री और महिला पतत्रकारों पर निशाना साधते हुए कहा दिन-रात मीडिया को विदेश की महिलाओं की चिंता रहती है एक भी ट्वीट किसी महिला नेत्री का नहीं आया कोई भी मीडिया एंकर इस बात पर वार्तालाप करता हुआ नजर नहीं आया
आखिर क्यों कब टूटेगी इनकी चुप्पी?
सरकार पर निशाना साधते हुए सिद्दीकी ने कहा मुझे महिला कल्याण मंत्री बना कर देख ले प्रदेश की कमान देकर देख ले और मैं बता दूंगी महिला सम्मान व महिला सुरक्षा कैसे की जाती है।
2021-08-31
