रसूलाबाद। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर जगह-जगह उनका जन्म धूमधाम से मनाया गया वहीं गांव के लगभग हर घर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रसूलाबाद में धर्मगढ़ बाबा मंदिर प्रांगण में बड़े भव्य तरीके से भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया वही सभी चौकी में भी जन्मोत्सव मनाया। वही तिश्ती के श्री सिद्धेश्वर धाम में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची सपा नेत्री नीलम कठेरिया ने भगवान की पूजा अर्चना की तथा उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की भगवान श्री कृष्ण के जीवन का अनुसरण करना चाहिए। पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर सपा नेता जय नारायण शुक्ला बबलू, ने भी पूजा अर्चना की कानपुर से आई विनायक जागरण पार्टी के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। 12 बजे केक काटकर गीत गाकर भगवान का जन्म उत्सव मनाया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जय किशन यादव प्रधान,सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, मट्टलू यादव जिला पंचायत सदस्य, गगन सिंह चौहान जिला पंचायत सदस्य नानामऊ, सुजीत तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, प्रेम तिवारी, अर्पित तिवारी, अमित मिश्रा, देवेंद्र यादव, अंकुश,रामजी कुशवाहा, अमन गुप्ता, मधुर मयंक, कन्हैया, बउआ ठाकुर, आदि लोग मौजूद रहे। वही किश्ती चौकी प्रांगण में स्थित श्री त्रंबकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया यहां प्रमुख रूप से रामसनेही, महिंद्र गुप्ता, नमन शुक्ला, हरिओम गुप्ता, अनुराग दोहरे, पवन दिक्षित, मनोज सहित चौकी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
2021-09-01
