कानपुर
वृद्ध महिला की कुत्ते के काटने से हुई मृत्यु
थाना रावतपुर अंतर्गत विकास नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने उनकी ही वृद्ध माँ को काट लिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को लहूलुहान अवस्था में हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।घटना के बाद नगर निगम की टीम ने कुत्ते को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, मृतका के परिजनों ने अब तक पुलिस को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।
इस मामले में *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री विजेंद्र द्विवेदी द्बारा बताया गया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने डॉग ओनर्स को सतर्क रहने की हिदायत दी है ताकि इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
