पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने होली एवं गंगा मेला की शुभकामनाएं भेंट की
कानपुर शहर का का गंगा मेला हमेशा अपनी राजनीतिक छवि के लिए जाना जाता है जहां शांति, सद्भाव, समता और सौहार्द का ऐतिहासिक महापर्व होली गंगा मेला के पावन अवसर पर अपने कानपुर के सरसैया घाट पर आयोजित किया गया जहां होली गंगा मेला में सम्मिलित होकर सभी को होली गंगा मेला की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
होली गंगा मेला केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने, सद्भावना को बढ़ाने और आपसी स्नेह को प्रगाढ़ करने का प्रतीक भी है।
इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं से मिलकर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की।इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा
एवं अन्य अजय कुमार द्विवेदी अज्जू उदय तिवारी मोनू शुक्ला श्यामू दीक्षित आलोक बाजपेई एडवोकेट कुलदीप श्रीवास्तव एड नीतीश एड प्रशस्त धीर सक्सेना विवेक हिंदू आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।
