कानपुर जिला अधिकारी जन कल्याण समस्या निवारण केंद्र में पूर्व विधायक के आतंक से परेशान एक पीड़ित ने न्याय की फरियाद लगा अपनी पुस्तैनी जमीन कब्जा मुक्त करने की अपील की है।

कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से न्याय की गुहार लगाने आए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अकील अहमद खान ने बताया कि कर्नलगंज निवासी अहमद अली और शमशाद अली दोनों भाई की पुस्तैनी मकान 65 ए सुजातगंज रकबा नंबर 438,आठ बिस्वा है जिस पर बीते सन 2000 में अग्नि कांड में सजा काट रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने अपने गुर्गे शाजिद हैंडलूम से कब्जा कर दिया ओर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से मिली भगत कर अभिलेखों में नारायणी देवी नाम चढ़ावा दिया।

जिस पर कानपुर जिला अधिकारी से न्याय की फरियाद लगाकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।वही जिलाधिकारी कानपुर जितेंद्र प्रताप सिंह पीड़ित को संपूर्ण न्याय देने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *