किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने 13वें शोरूम का किया भव्य उद्घाटन

 

भारत में 67वें एक्सक्लूसिव शोरूम के साथ ब्रांड के विस्तार का सुनहरा सफर जारी

 

 

 

कानपुर, उत्तर प्रदेश, 29 मार्च 2025 – किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित जनरल गंज में अपने 13वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। यह उद्घाटन समारोह उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक श्री अशुतोष कुमार और हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस नए शोरूम के साथ, किसना ने भारत में अपने 67वें एक्सक्लूसिव शोरूम की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।शुभारंभ के इस खास अवसर पर, किसना अपने ग्राहकों को विशेष ऑफर्स प्रदान कर रहा है – डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर 50% से 100% तक की छूट और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर फ्लैट 25% की छूट। इसके साथ ही, आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए किसना ने अपना नया ‘अक्षया कलेक्शन’ भी लॉन्च किया है, जिसमें पारंपरिक शिल्प और आधुनिक डिजाइनों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।इस अवसर पर हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “उत्तर प्रदेश हमेशा से हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है, और इस राज्य में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ, हम कानपुर के उपभोक्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के निदेशक पराग शाह ने कहा, “हमें कानपुर में अपना शोरूम लॉन्च करने की बेहद खुशी है।किसना अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी समर्पित है। इसी कड़ी में जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण अभियान भी चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *