
आज 29 मार्च
*उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर घर घर संपर्क अभियान।*भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा,और सुशासन के 8 वर्ष की उपलब्धियों के अभियान उत्सव को घर घर समर्क कर अभियान को गति दी।आज उत्तर जिले के 217 शक्ति केंद्रों के विभिन्न बूथों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने घर घर संपर्क किया
और योजनाओं के लाभार्थियों से मिले।जिन लोगों को अभी तक योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिला उनके नाम पते मोबाइल नंबर को नोट कर के उनको जल्दी ही सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि आज कानपुर उत्तर जिले के 650 बूथों पर घर घर सम्पर्क अभियान चलाया गया। घर घर संपर्क अभियान में प्रमुख रूप से सांसद रमेश अवस्थी,महापौर प्रमिला पांडे, निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे,सुनील बजाज ,सुरेंद्र मैथानी,नीलिमा कटियार सुरेश अवस्थी,अवधेश सोनकर,संतोष शुक्ला,वीरेश त्रिपाठी,राजू शर्मा,पारस मदान,जनमेजय सिंह, रिचा सक्सेना, रंजीत भदौरिया सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने आवंटित शक्ति केंद्रों के बूथों पर संपर्क किया।
