**भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 20845 बूथों पर सफलतापूर्वक संपन्न होगा ‘मन की बात’ कार्यक्रम**

 

कानपुर, 08 अप्रैल

भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम की क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टोली की बैठक में निर्देश दिए कि कल रविवार को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को क्षेत्र के सभी 20845 बूथों पर सफलता पूर्वक संपन्न किया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें।

 

श्री पाल ने कहा कि कल से देवी नवरात्रि एवं हिंदू नवसंवत्सर का भी शुभारंभ हो रहा है। इस विशेष अवसर को ध्यान में रखते हुए सभी बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम से पूर्व बूथ समिति के साथ हिंदू नव वर्ष की बधाई दी जाए तथा सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को चंदन का तिलक लगाकर अभिनंदन किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि यह अवसर भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाने का है। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि बूथ स्तर पर अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करें और उन्हें इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाएं।

मन की बात के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधि पार्टी के पदाधिकारी अपने अपने आवंटित बूथों पर मन की बात सुनते हुए सरल ऐप पर फोटो अपलोड करेंगे

 

बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *