कानपुर ,
शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में
सम्पन्न हुआ ईद-उल-फितर का त्यौहार
ईद_उल_फितर पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाली नमाज़ के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा संगम लाल तिराहा, बीच वाला मंदिर, जामा मस्जिद पटकापुर, पुलिस कंट्रोल रूम से निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र कोतवाली, फीलखाना एवं मूलगंज में स्वयं उपस्थित रहकर सभी ड्यूटियों की समीक्षा की।
पुलिस प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। शहर का पुलिस तंत्र पूरी तरह से एक्टिव था, और फ्लैग मार्च, ड्रोन निगरानी, सीसीटीवी कैमरों से पूरे ईदगाह और आसपास के इलाकों की निगरानी की जा रही थी। खुफिया तंत्र भी सक्रिय था, और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी ताकि किसी भी तरह की आपत्ति से निपटा जा सके।
ईदगाह के आस-पास ट्रैफिक डाइवर्जन किया गया था, ताकि नमाज अदा करने के लिए आने-जाने वाले वाहन आसानी से पार्क किए जा सकें। इसके अलावा, नमाजियों के वाहनों के लिए विशेष पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी।
आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया गया। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की जा रही है।
इस दौरान एसीपी कोतवाली एवं प्रभारी निरीक्षक फीलखाना भी मौके पर उपस्थित रहे।
