कानपुर

 

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के महानीपुर गांव में गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और लगभग बीस बीघा फसल जलकर राख हो गई।ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया है।यह घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है। किसानों की फसल को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *