दिव्यांग बच्ची ने अपनी मां के साथ लगे पुलिस कमिश्नर के पास गुहार

 

भूमाफियाओं ने कर लिया है मकान पर कब्जा

 

शहर के पास इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपनी विकलांग बच्ची के साथ आज पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देते हुए मकान भू माफियाओं से मकान को खाली कराए जाने की प्रार्थना की है।पीड़ित महिला अपने विकलांग बच्ची के साथ आज सुबह पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और पोस्टर लेकर वह पुलिस व प्रदेश सरकार से न्याय की भीख मांगती दिखाई दे दी। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के नौरैया खेड़ा में स्थित कनोडिया बिल्डिंग में क्षेत्र में ही रहने वाली रेखा अवस्थी व उनकी बहू सीमा तथा वंदना ने दबंग के साथ मिलकर कब्जा कर लिया और फर्जी दस्तावेज दिखाकर भवन का स्वामित्व अपने नाम से दिखाया तथा डूडा कार्यालय में भी फर्जी कागजात लगाकर सरकारी सहायता भी ली।इन सब चीजों की शिकायत जब मकान मालकिन मंजरी सेकसरिया ने सीएम पोर्टल पर की तब भी कोई सुनवाई नहीं हुई। चारों तरफ से परेशान होने के बाद अब पीड़िता मंजरी ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है।नॉरैया खेड़ा में रहने वाले सत्य प्रकाश कनोडिया के पुत्री मंजरी सेकसरिया ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु 2 वर्ष पूर्ण हो चुकी है।पिता की मृत्यु के पश्चात ही भू माफियाओं द्वारा उनके पुश्तैनी घर पर को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कब्जा कर लिया गया और उनके व उनकी विकलांग बेटी के साथ मारपीट की गई।साथ ही धमकी भी दी गई कि अगर दोबारा इस मकान की ओर देखा तो तुम्हें वह तुम्हारी बेटी को जान से मार देंगे। पीड़िता मंजरी ने बताया कि कब्जा करने वाले भू माफिया आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं इन लोगों के लिए किसी भी तरह का अपराध कर देना कोई बड़ी बात नहीं है।यह लोग आए दिन उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *