महावीर जयंती पर पुलिस की सुरक्षा में निकली यात्रा
पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री श्रवण कुमार सिंह व श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा जैन रथ यात्रा के अवसर पर स्वयं उपस्थित रहकर यात्रा को विधिवत रवाना किया तथा सुरक्षात्मक व्यवस्था और तैनात अधिकारियों/कर्मचारी गणो की ड्यूटी का निरीक्षण भी किया।
धार्मिक मर्यादाओं एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए यात्रा को विधिवत रवाना किया व पूरे मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
यात्रा मार्ग पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति और सजगता को चेक करते हुए सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
सहायक पुलिस आयुक्त कैंट व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक मुलगंज उपस्थित रहे।
