*भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का कानपुर प्रवास*

कानपुर,10 अप्रैल

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज कानपुर में “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने सांसद श्री रमेश अवस्थी के आवास पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “2027 में 2017 का इतिहास दोहराना है, समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाना है।”

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास, सुशासन एवं जनता की सेवा को सर्वोपरि रखा है और आने वाले चुनावों में एक बार फिर जनता के आशीर्वाद से पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल की अगुवाई में स्वागत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडे, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित,पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, विधायक सुरेंद्र मैथानी, अपना दल की विधायक सरोज कुरील,दीपू पांडे, सुरेश अवस्थी,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी,पार्षद विकास जायसवाल सहित दर्जनों प्रमुख नेताओं ने उप मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं।

उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *