कानपुर
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
एक बदमाश के पैर में लगी गोली
दो बदमाश मौके से हुए फरार
फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
साढ़ इलाके में पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। भीतरगांव धरमपुर मार्ग पर देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान धरमपुर बंबा की तरफ से आ रही दो बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस जीप पर फायरिंग कर दी। गोली जीप के अगले शीशे में लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल बदमाश की पहचान बिधनू थाना क्षेत्र के रहने वाले चंद्रशेखर उर्फ नितिन के रूप में हुई है।
पुलिस ने बदमाश के पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा, दो कारतूस और चोरी किया हुआ विद्युत तार बरामद किया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के अनुसार, आरोपी पर पहले से ही चोरी और मारपीट के 11 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
घायल बदमाश का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। साढ़ इंस्पेक्टर अवनीश सिंह इस मुठभेड़ में बाल-बाल बचे। पुलिस टीमें फरार हुए दो अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
