दिनांक 11 अप्रैल 2025

 

*शोषित पीड़ित पिछड़ों के मसीहा ज्योति राव फुले की 198वी जयंती पर सपा का पीडीए सेमिनार*

 

*संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए पीडीए मिशन अन्याय के विरुद्ध अभियान जारी रखेगा*

 

*सपा पीडीए मिशन का बढ़ता हुआ प्रभाव देखकर बीजेपी के उप मुख्य मंत्री को रात में नींद नहीं आ रही*

 

*भाजपा उप मुख्य मंत्री सुबह उठकर योग भूलकर और असंस्कारित बयान सपा को देकर किस संस्कार का बीज बो रहे हैं*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर शुक्रवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं वार्ड प्रभारियों तथा पीडीए मिशन के कार्यकर्ताओं का सेमिनार महान समाज सुधारक पिछड़ों शोषित पीड़ितों के मसीहा महिलाओं को अधिकार दिए जाने को लेकर संघर्षरत रहे ज्योति राव फुले की 198वीं जयंती सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुआ

 

जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया

 

सेमिनार को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि ज्योति राव फुले का जन्म 11 अप्रैल सन 1827 को पुणे में हुआ था ज्योतिराव फुले ने महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिये संघर्ष कर लड़कियों को शिक्षा दिए जाने का अभियान चलाया और शोषित पीड़ित दलित पिछड़ों के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष कर उनकी सुरक्षा तथा सम्मान के लिए संघर्ष किया और पूरे महाराष्ट्र में दलितों को समाज में भागीदारी दिए जाने के लिए पदयात्राएं कर एक मजबूत अभियान चलाया था

 

सपा महानगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर ने कहा कि ज्योति राव फुले की नीतियों को लेकर सपा का पीडीए मिशन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अभियान जारी रखेगा महासचिव बंटी सेंगर ने कहा कि भाजपा सपा पीडीए मिशन के बढ़ते हुए प्रभाव से परेशान है इसलिए वह सुबह उठकर योग भूल कर सपा पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करके अनर्गल बयान दे रहे हैं लगता है कि भाजपा को पीडीए के कारण रात में नींद नहीं आ रही है

 

सपा महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने अपने संबोधन में कहा कि महानगर में टनो कूडा बज बजा रहा है पीने के पानी की विकराल समस्या है बीमारियां लगातार फैल रही है लेकिन सरकार सपा को नींद में अपशब्दों का प्रयोग करने में अगुवाई कर रही जिसे जनता 2027 में जवाब देगी।।

 

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,आनंद शुक्ला,नंदलाल जयसवाल,हाजी अयूब आलम,सौरभ सिंह,प्रवीण मिश्रा,पंकज फौजी,मुमताज मंसूरी,सिंपल सिंह,पूजा यादव,अनिता वर्मा,वंदना दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *