तरबूज में होती है फाइबर की मात्रा अधिक

 

तरबूज इम्युनिटी को मजबूत करने में करता है मदद

 

तरबूज में कैलोरी की मात्रा होती है कम

 

तरबूज वजन कम करने में मदद करता है

 

तरबूज में होता है विटामिन ए और लाइकोपीन

 

तरबूज त्वचा को स्वस्थ रखने मे करता है मदद

 

गर्मियों में तरबूज खाने से मिलते हैं गजब के फायदे

 

गर्मी का मौसम आते ही तीखी धूप और लू हम सबको परेशान करने लगती है. और ऐसे मे हम तरह तरह के उपाय करने कि सोचते ताकि ऐसी गर्मी से हमें राहत मिल सके और ऐसे मौसम में शरीर को ठंडा रखना और डिहाइड्रेशन से बचना बहुत जरूरी होता है. और क्या आप जानते हैं, इन सब से बचने के लिए तरबूज से बेहतर फल शायद ही कोई और होगा जी हाँ आपने बिलकुल सही सुना शरीर को ठंडा रखने के लिए डिहाइड्रेशन से बचने के लिए तरबूज किसी औषधि से कम नहीं है क्यों कि तरबूज सिर्फ मीठा और रसदार फल ही नहीं है, बल्कि ये गर्मियों में सेहत का खजाना भी है. जी हां, तरबूज में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. तो चलिए आज हम जानते हैं तरबूज खाने के 5 ऐसे फायदों के बारे में, जो शायद आपको चौंका दें

1,,,,,गर्मी में सबसे बड़ी समस्या डिहाइड्रेशन की होती है. पसीने के रूप में शरीर का पानी निकलता रहता है, जिससे हम कमजोर और सुस्त महसूस करने लगते हैं. तरबूज इसमें हमारा बहुत बड़ा साथी है. लगभग 92% पानी से भरपूर तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखने का प्राकृतिक तरीका है. इसे खाने से ना सिर्फ प्यास बुझती है बल्कि शरीर को जरूरी तरल पदार्थ भी मिलते हैं.

2.

लू लगना गर्मी में होने वाली एक गंभीर समस्या है. इसमें शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और कई बार जानलेवा भी हो सकता है. तरबूज में मौजूद लाइकोपीन नामक तत्व शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है. साथ ही तरबूज का ठंडा और तरल गुण लू से बचाने में भी कारगर है.

3.

गर्मी में ज्यादा शारीरिक गतिविधि करने से मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द हो सकता है. तरबूज में एल-साइट्रलाइन नामक एमिनो एसिड पाया जाता है जो शरीर में जाकर एल-आर्जिनिन में बदल जाता है. यह एल-आर्जिनिन नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने में मदद करता है, जो मांसपेशियों के रक्त प्रवाह को बढ़ाता है और उन्हें आराम पहुंचाता है

4.

कई बार गर्मी में जोड़ों में सूजन की समस्या भी हो जाती है. तरबूज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन कम करने में मदद करते हैं. साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे सूजन की संभावना कम हो जाती है.

 

5.

गर्मियों की तीखी धूप त्वचा को बेजान और रुखी बना देती है. तरबूज में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और उसमें निखार लाता है. साथ ही तरबूज में मौजूद लाइकोपीन सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभावों से भी बचाता है.

 

तो ये तो बताए गए कुछ चौंकाने वाले फायदे थे, लेकिन तरबूज खाने के से और भी कई लाभ हैं. तरबूज में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है. साथ ही इसमें फाइबर भी पाया जाता है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *