कानपुर

 

कानपुर में शोक की लहर दौड़ी, आतंकवाद पर जताया आक्रोश

 

 

कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के बेटे शुभम दिवेदी व अन्य 27 निर्दोषों के लिए पूरा भारत ही क्या बल्कि कई देश भी अब पीएम मोदी के साथ हैं ऐसे में कानपुर में शोक की लहर दौड़ी हुई है इसी के चलते टीवी सीरियल के हास्य कलाकार अननू अवस्थी ने एक वीडियो जारी करके सरकार से यह मांग करी है कि जितने भी लोग आतंकी हमले में मारे गए हैं सबको शहीद का दर्जा दिया जाए साथ ही उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया जाए साथ ही परिवार जनों को एक सरकारी नौकरी भी दी जाए और कश्मीर को पूरी तरीके से सीसीटीवी कैमरा से लैस कराया जाए ताकि यह पता लग सके कि आतंकी वहीं के रहने वाले थे कि कहीं और से आए थे इसी क्रम में कानपुर के

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में महाराजपुर क्षेत्र के हाथीपुर निवासी शुभम द्विवेदी की दुखद मृत्यु पर उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जिलाधिकारी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि शासन-प्रशासन की ओर से उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *