पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के विरोध में आज शहर के व्यापारिक संगठनों में नया गंज से जुलूस निकालकर घंटाघर चौराहा पर आतंकवादियों का पुतला फूंका। इस दौरान आतंकवादियों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का तथा व्यापारिक संगठनों का नेतृत्व कर रहे व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि देश के अंदर हो रही आतंकवादी घटनाएं काफी खतरनाक है। अब तो आतंकवादी जाति, धर्म पूछकर गोलियां चला रहे हैं यह देश के लिए किसी भी तरह से उचित नहीं है केंद्र सरकार को चाहिए कि आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में उनका जवाब दें ताकि और आतंकी संगठनों को सबक मिल सके। व्यापारी नेताओं ने कहा कि कानपुर के व्यापारी के पुत्र की आतंकवादियों ने जिस तरीके से गोली मारकर हत्या की है तथा देश के अन्य नागरिकों की हत्या की है।यह देश की जनता किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करेगी केंद्र सरकार इस मामले में पूरी तरह से स्वतंत्र है और वह जम्मू कश्मीर में बैठे हुए सभी आतंकवादियों को सजाए मौत की सजा दें यही हम सभी व्यापारियों की मांग है।
2025-04-23
