प्रधानमंत्री के आगमन से पहले पुलिस ने पिटस्टल और कई कारतूस के साथ संदिग्ध को किया गिरफ्तार, कई अन्य से पूछताछ जारी

 

कानपुर, प्रधानमंत्री के आगमन से पहले एलएलआर परिसर में जच्चा बच्चा अस्पताल के वार्ड नंबर सात में मंगलवार देर रात एक संदिग्ध युवक को तीमारदार ने पकड़कर तलाशी ली तो सभी के होश उड़ गए, बैग से पिस्टल, 150 से ज्यादा कारतूस, सोने के बिस्कुट, जेवर समेत सामान मिला। इसके बाद तीमारदारों ने उसे पीटकर आरोपित को स्वरूप नगर पुलिस को सौंप दिया। वह छह माह पहले ही जेल से छूटा था।

 

अपर इंडिया सुगर एक्सचेंज जच्चा बच्चा अस्पताल के वार्ड नंबर सात में रहे अतुल यादव प्राइवेट कर्मी वह अपनी पत्नी की डिलेवरी कराने के लिए हैलट के जच्चा बच्चा लेकर आए थे पत्नी को दो दिन पूर्व बेटी हुई उसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वार्ड नंबर सात में सिफ्ट कर दिया, अतुल ने बताया कि पत्नी को बेटी हुई है। मंगलवार रात करीब ढाई बजे एक युवक बैग लेकर वार्ड के अंदर आया और एक बेड पर लेट गया।युवक नशे की हालत मेंथा, महिलाओं ने उसका विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगा। इस पर अतुल अंदर आए और उसे पकड़ लिया। युवक ने उनसे कहा कि छोड़ दो वरना गोली मार दूंगा। जिसपर अतुल ने उसे एक थप्पड़ भी जड़ दिया गुस्से में युवक ने बैग से पिस्टल निकालकर मारने का प्रयास किया तो अतुल ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद अतुल ने उसके बैग की तलाशी लेनी चाही तो वह भागने लगा जिसके बाद अतुल ने अन्य लोगों की मददत से उसका बैग छीनकर तलाशी लीं तो सभी के होश उड़ गए शातिर के बैग में असलहा साहित कई कारतूस और ज्वेलरी सहित अन्य सामग्री बरामद हो गई, शातिर से उसने कहा कि यहाँ किस उद्देश्य से आए तो वह बोला वार्ड आठ में पत्नी भर्ती है। उसे लेकर जब वार्ड आठ पहुंचे तो वहाँ कोई नहीं था। काफी देर वह गुमराह करता रहा। इस पर अतुल समेत तीमारदारों ने उसे पकड़कर पीटा। और 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही स्वरूप नगर पुलिस मौके पर पहुंची और बैग देख पुलिस के भी होश उड़ गए, पुलिस ने आनन फानन में उसे तत्काल हिरासत में लेकर थाने आ गई और पूछताछ शुरू की, वहीं शातिर पुलिस को भी गुमराह करने का प्रयास किया। पहले अपना नाम रवि सिंह बताया। उसके बाद पवन पता चला।अस्पताल के एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि आरोपित पवन अस्पताल के सामने जीटी रोड के दूसरी तरफ स्थित होटल संचालक शंकर का साला है। पुलिस ने संचलक व उसकी पत्नी को भी उठा लिया। सभी से पूछताछ चल रही है।मामले में थाना प्रभारी का फोन नहीं रिसीव हुआ। और न ही किसी अधिकारी ने अभी तक मामले में कोई बयान जारी किया है,

 

आखिर शातिर के पास से इतनी बड़ी मात्रा में कहा से आया कारतूस

 

कानपुर, आरोपी नशेबाज बताया जा रहा और एक ढाबा संचालक का भाई है देर रात वह जच्चा बच्चा हॉस्पिटल के सामने रहने वाले एक युवक के घर पर पनाह मांगी थी मगर उन्होंने मना कर दिया था, जिसके बाद वह जच्चा बच्चा के वार्ड नंबर 7 में सोने के लिए चला गया,

 

ढाई महीने पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

 

कानपुर, इलाके लोगों को कहना है कि पकड़ा गया आरोपी नसीब बजे करीब ढाई महीने पहले जेल से छूटकर आया था चोरी करना और नशेबाजी उसका पेशा है, अब सबसे बड़ी बात यह है की थाने से चंद कदम की दूरी पर इतनी भारी मात्रा में युवक कारतूस और पिस्टल लेकर टहल रहा था, और पुलिस को भनक तक नहीं लगी, जबकि इलाके लोगों कहना है कि जच्चा -बच्चा हॉस्पिटल डायल 112 का पिकेट पॉइंट है यहां 112 हमेशा खड़ी रहती है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *