कानपुर शहर के स्कूलों ने अपना परचम फहराते हुए सफलता प्राप्त की

 

स्कूल के अंदर बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक व टीचर खुशी से झूम उठे

 

कानपुर ,

Icse और Isce में कानपुर शहर के स्कूलों ने अपना परचम फहराते हुए सफलता प्राप्त की। शहर के सीलिंग हाउस स्कूल समेत कई अन्य स्कूलों के बच्चों ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाते हुए सफलता हासिल की है। इन स्कूल के बच्चों ने 97% से लेकर 99% तक मार्क्स लाकर जहां अपने मां-बाप का नाम रोशन किया वहीं स्कूल के टीचर व प्रिंसिपल्स को भी गर्व का अनुभव कराया। सबसे ज्यादा सीलिंग हाउस के बच्चों ने अपनी सफलता के झंडे गाड़ते हुए जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाई और सफलता हासिल की। यहां पर रिजल्ट आते ही स्कूल के अंदर बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक व टीचर खुशी से झूम उठे। सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने जहां एक दूसरे को बधाई दी वहीं स्कूल के प्रिंसिपल वह टीचर को अपनी सफलता का श्रेय दिया। साथ ही माता-पिता वह अपने परिजनों को भी इसका श्रेय देते हुए उनका आशीर्वाद लिया। सीलिंग हाउस की प्रिंसिपल वनिता मल्होत्रा ने बताया Icse और Isce में 99.8% प्रतिशत अंक प्राप्त किया स्पर्श सक्सेना ने फर्स्ट फाइव मेरिट में 4 मेरिट सीलिंग हाउस से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *