माँ का प्रेम बना काल, घर में मच गया हाहाकार, पुलिस कर रहीं जाँच

कानपुर, कहते है की माँ की ममता से बड़ी कोई ममता नहीं होती और न माँ के ऐसा कोई बच्चे को प्यार करने वाला लेकिन वहीं ममता और प्यार उसके बेटे के जान की दुश्मन हो जायेगी यह बात उस माँ को नहीं पता थी जी हां बर्रा में रहने वाली एक महिला ने बेटे से खाने को कहा तो उसने मना कर दिया जिसके बाद माँ ने नाराजगी जताते हुए कहा की चलो बेटा खाना खा लो जिससे आहत बेटे ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लीं, देर रात ज़ब पिता घर आए तो माँ ने पूरी बात बताई, पिता नाराज बेटे को मनाने खाना लेकर उसके कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था काफी दरवाजा खटकाने के बाद अंदर से कोई आवाज नहीं आई जिसके बाद पिता ने खिड़की खोलकर झाँक कर देखा तो बेटे का शव फंदे के सहारे पंखे से लटका देख उनके होश उड़ गए, परिजनों ने आनन फानन में 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही बर्रा थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घटना की जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,

बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस वन निवासी राम शंकर पटेल प्राइवेट कर्मी है, परिवार में पत्नी मीना देवी बेटा जतिन पटेल (23) है पिता राम शंकर पटेल ने बताया की बेटा इंडिगो एयर लाइन्स एग्जाम दिया था, जिसमे वह पास हो गया था, इसी महीने में उसे इंडिगो एयर लाइन्स ज्वाइन भी करना था,इसको लेकर घर में सभी ख़ुश थे, शुक्रवार को बेटा किसी काम से बाहर गया था रात करीब 9 बजे ज़ब वह घर आया तो माँ ने उसे खाने के लिए कहा लेकिन उसने खाने से मना कर दिया,जिसके बाद मां ने नाराजगी जताते हुए जबरदस्ती खाने के लिए फटकार लगाई और खाने को कहा, जिसके बाद वह नाराज होकर कमरे में चला गया, वह काफी देर तक बुलाती रहीं मगर वह बाहर नहीं आया,रात करीब दस बजे ज़ब पिता घर पहुँचे तो महिला ने सारी बात बताई जिसके बाद पिता नाराज बेटे को मनाने के लिए खाने की थाली लेकर दरवाजा काफ़ी देर तक खटकाते रहे, मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई, जिसके बाद पिता ने कमरे की खिड़की से झाँक कर देखा तो बेटा रस्सी के सहारे पंखे से लटक रहा था, बेटे को फंदे से रस्सी के सहारे लटकता देख सभी के होश उड़ गए आनन फानन में पिता ने 112 नंबर डायलकर घटना की सूचना पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही बर्रा थाने का फ़ोर्स और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, और घटना की जांच पड़ताल की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, थाना प्रभारी बर्रा नीरज ओझा ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पिता ने मां से खाने को लेकर विवाद की बात बताइए है, कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए गए हैं अगर कोई आरोप लगाते है या तहरीर देते है, तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी,

माँ बोली मेरे प्यार ने ही मेरे लाडले को छीन लिया,

कानपुर, घटना से आहत माँ मीना देवी रोते बिलखते हुए बोली की माँ की ममता की मेरे लाडले के लिए काल बन जायेगी यह बात उसे नहीं पता थी, उसने खाने के लिए ही तो कहा था वह नहीं चाहती थी की उसका लाडला बेटा भूखा सोये इसलिए ज़ब तक वह खाना नहीं खा लेता था तबतक वह आराम से सोती नहीं थी, आज उसी प्यार और दुलार उसकी मौत का कारण बन गई,

एक मजबूर बाप के कंधो पर होगा जवान बेटे का भार, रोते रहे पिता

कानपुर, पोस्टमार्टम हॉउस पहुँचे पिता राम शंकर ने कहा की एक बूढ़ा बाप अपने जवान बेटे की अर्थी को आज कांधा देगा पिता रोते हुए बोले की अब कुछ नहीं बचा जिंदगी में अब किसके सहारे जियेंगे इकलौता बेटा तो छोड़कर चला गया अब कौन है उसके बुढ़ापे का सहारा माँ ने खाने के लिए ही तो कहा था ऐसा क्यों कर लिया बेटा बस इतना कहते हुए वह कई बार रोने लगे

खुशियों से पहले मौत ने घर में दी दस्तक

कानपुर, पिता ने बताया की बेटा कई सालों से इंडिगो एयर लाइन्स की तैयारी कर रहा था कुछ दिन पहले एग्जाम दिया था जिसमे वह पास हो गया था, इसी महीने में उसे ज्वाइन भी करना था बेटे की सफलता और मेहनत से सभी बहुत ख़ुश थे रिश्तेदारों ने घर आकर बधाई भी देने लगे थे, लेकिन मेरे घर मेंखुशियों से पहले मौत ने दस्तक दे दी एक ममता के दुलार प्यार ने पूरा घर उजाड़ दिया, पिता बोले मेरी बुढ़ापे की लाठी टूट गई अब,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *