आज कानपुर 4 मई
*10 मई को कानपुर में आयोजित होगा मुस्लिम बुद्धिजीवियों का सम्मेलन, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल करेंगे संबोधित*
भारतीय जनता पार्टी द्वारा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध वर्ग से संवाद स्थापित करने हेतु 10 मई 2025 को कानपुर महानगर में एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे और मुस्लिम बुद्धिजीवियों को संबोधित करेंगे। साथ ही वे मुस्लिम समुदाय के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद भी स्थापित करेंगे।
इस महत्वपूर्ण आयोजन की रूपरेखा आज भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में तय की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने की। बैठक में महापौर प्रमिला पांडे, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, अनिल दीक्षित, सलिल विष्णोई, क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे, फैज़ल सिद्दकी, अनस उस्मानी, सुरेश अवस्थी, जावेद अहमद, मो. कसीम, जिशान अहमद सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
प्रकाश पाल ने बताया कि यह सम्मेलन 10 मई 2025 (शुक्रवार) को दोपहर 1:00 बजे गैंजेस क्लब, कानपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के धार्मिक नेता, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षक, शहर क़ाज़ी, मदरसा शिक्षक तथा अन्य प्रबुद्ध वर्गों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है।
भाजपा की ओर से सभी चयनित प्रबुद्धजनों को व्यक्तिगत पत्र भेजकर आमंत्रित किया जा रहा है।
*अनूप अवस्थी*
मीडिया प्रभारी
कानपुर क्षेत्र
