कानपुर
एक दीपक शहीदों के नाम, कांग्रेस ने निकली पैदल यात्रा
शहीद सैनिकों और नागरिकों की याद में आयोजित करी श्रद्धांजलि सभा
कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में आज लाल बंगला स्थित पेट्रोल पंप से लेकर हरजिंदर नगर एयरफोर्स गेट तक पैदल यात्रा निकल कर कांग्रेसियों ने पाकिस्तान के द्वारा किए गए हमले में मारे गए शहीद सैनिकों और आम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करी ।
पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने इस पैदल मार्च में शिरकत करी ।
कांगड़े के ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के अनुसार पूरा देश इस बात पर सवाल उठा रहा है कि सात समंदर पार बैठे ट्रंप ने भारत पाकिस्तान के बीच समझौते की घोषणा कैसे कर दी, क्या हमारी सरकार को तब तक इसकी कोई जानकारी नहीं हुई थी या हमारी सरकार सोई हुई थी । उन्होंने 1971 में जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री हुआ करती थी तब का हवाला देते हुए बताया उस दौर में भी अमेरिका ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रहे युद्ध में भारत को बीच में मध्यस्थता करने से रोक था और अपने कदम पीछे खींचने को कहा था लेकिन आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने करारा जवाब देते हुए दो देशों के बीच तीसरे देश की मध्यस्थता को सिरे से नकार दिया था ।
