सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के मंच से देश भर के सूफियों ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा।

 

कानपुर पाकिस्तान द्वारा की जा रही ग़ैर इखलाकी ग़ैर इंसानी और ग़ैर इस्लामी हरकतों पर देश के सूफियों के अग्रणी संगठन सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन द्वारा जमकर लताड़ लगाते हुए, पाकिस्तान को देश,दुनिया और इंसानियत के लिए गंभीर खतरा बताया है, मंगलवार को सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी के निर्देश पर सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन से जुड़े,सूफियों, सज्जादा नशीन और महत्वपूर्ण धार्मिक हस्तियों ने अपने बयान जारी किए, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने कहा कि,पाकिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा गैर इस्लामी मुल्क है जो अपने ही शहरियों पर उनकी फिक्र और अकीदे की बुनियाद पर ज़ुल्म करता है,शिया और सूफ़ी और दूसरे अल्पसंख्यक समूहों पर अत्याचार करने वाला पाकिस्तान, दुनिया का सबसे ग़ैर जिम्मेदार मुल्क है।खानकाह अशरफिया ब्रह्मपुरी दिल्ली के गद्दी नशीन और सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सूफ़ी रईस अहमद अशरफी ने कहा कि,भारत के मुसलमान पाकिस्तान को बिल्कुल पसंद नहीं करते, क्योंकि हमारे बुजुर्गों ने जिन्ना के कथित इस्लामी देश के बजाए,गांधी नेहरू पटेल और मौलाना आज़ाद का सह अस्तित्व की विचारधारा पर चलने वाले भारत को चुना था, उन्होंने कहा कि,दुनिया के दूसरे मुल्कों में अराजकता फैलाने के लिए किराए के आतंकी उपलब्ध करवाता है पाकिस्तान।सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,और दरगाह अबुल हसन वारसी रहमतुल्लाह अलैह, सिमरा देवघर झारखंड के सज्जादा नशीन,सूफ़ी शराफ़त हुसैन चिश्ती ने कहा कि पाकिस्तान कोई देश नहीं है,बल्कि भाड़े के गुंडों की मंडी है,जो दुनिया भर में अमन पसंद इंसानों के बीच दहशत और नफरत का कारोबार करता है,पाकिस्तान को इस्लामिक देश कहना बिल्कुल गलत है। एसोसिएशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दरगाह शरीफ हजरत सय्यद सामान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह के सज्जादा नशीन, सूफ़ी शाह सय्यद जियारत अली हक्कानी मलंग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा दुनिया भर के घोषित आतंकियों की शरणस्थली है पाकिस्तान, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हरकतें गली के गुंडे की तरह हैं। सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय प्रवक्ता,और खानकाह चिश्तिया बसमत हिंगोली महाराष्ट्र के गद्दी नशीन,सूफ़ी मोहम्मद उबैद अंसारी ने कहा कि, पाकिस्तान एक ऐसा गैर इस्लामी मुल्क है,जिसमें उसके अपने ही देश के नागरिकों को लूट कर विदेशों में रुपया जमा करके ऐश करते हैं पाकिस्तान के सिविल और सैन्य हुक्मरान। सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय संगठन सचिव,एवं गद्दी नशीन खानकाह ज़ाकिरी मोहम्मदी लखीमपुर खीरी,सूफ़ी कमरुल हसन कादरी ने कहा कि,पाकिस्तान हर उस काम को करता है,जो इस्लाम में मना किया गया है,भाड़े के कातिलों की पनाहगाह है पाकिस्तान। सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई प्रदेश उपाध्यक्ष और खानकाह परचम ए हुसैन मधुपुर झारखंड के गद्दी नशीन, सूफ़ी शहाबुद्दीन हसन नबी हसनी ने कहा कि,मदरसे जाने वाले बच्चों का ब्रेनवाश कर उन्हें तोप के चारे के तौर पर इस्तेमाल करता है पाकिस्तान।सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई प्रदेश उपाध्यक्ष और दरगाह हज़रत मर्द शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मुतवल्ली जाहिद खान वारसी बाबा ने कहा कि,इंसानियत का दुश्मन बन चुका पाकिस्तान एक गैर इस्लामी मुल्क है,जो अपने और पराए देशों के बेगुनाहों की जान लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *