*क्राइम कंट्रोल को लेकर डीसीपी पश्चिम ने की अहम बैठक*
आज दिनांक 16/05/2025 को *पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी* द्वारा पश्चिम जोन के सभी थाना प्रभारियों के साथ एक *क्राइम मीटिंग* का आयोजन किया गया। मीटिंग में क्षेत्र में अपराध की स्थिति, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, रात्रि गश्त और बीट पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की तथा थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और महिला अपराधों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, सहायक पुलिस आयुक्त पनकी और सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर* भी उपस्थित रहे।
