कानपुर

 

फजलगंज थाना क्षेत्र के होटल में युवती का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

 

 

फजलगंज थाना क्षेत्र स्थित होटल माउंटेन से सनसनीखेज खबर सामने आई है। होटल के एक कमरे में एक युवती का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया गया।

 

युवती की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया है। फोरेंसिक तरीके से शव का परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है।

 

इस मामले में स्वरूपनगर के सहायक पुलिस आयुक्त इन्द्रप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुछ भी स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। होटल स्टाफ और युवती से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और युवती की पहचान के प्रयास जारी हैं। मामला संदिग्ध मानते हुए जांच को गंभीरता से लिया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *