पनकी की काशीराम कॉलोनी में अवैध कब्जा एवं खरीद बेच को लेकर पीड़ितजन पहुंचे डूडा कार्यालय,निष्पक्ष जांच की करी मांग
काशीराम कॉलोनियों की खरीद बेच करने वाला गिरोह हुआ सक्रिय
जी हां आपको बता दे की गरीबों को सरकार द्वारा फ्री में दी जाने वाली पनकी स्थित काशीराम कालोनियों मे अवैध कब्जा करवाना और अवैध तरीके से खरीद बेच का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक लंबा गैंग यह काम कर रहा है। जिसको लेकर वहीं क्षेत्र के ही रहने वाले पीड़ितजन विकास भवन डूडा कार्यालय में पहुंचे हैं और प्रार्थना पत्र देकर अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग कराई जाने एवं दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग करी है। बताते चलें कि बीते दिनों इसी प्रकार का एक मामला सामने आया था,जिसमें एक पीड़िता ने जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दर्ज करी थी, जिसमें पीड़िता द्वारा बताया गया था की जालसाजों ने काशीराम कॉलोनी को दिलाने के एवेज में लाखों रुपए की ठगी करी गई है और फर्जी दस्तावेज जारी करके पीड़िता को दिए गए जब पीड़िता डूडा कार्यालय पहुंचती है, उन दस्तावेजों को लेकर,तो उसको जानकारी मिलती है, कि यह दस्तावेज फर्जी है। जिसमें पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद से और भी मामले आना शुरू हो गए हैं। इन मामलों को लेकर काशीराम कॉलोनी को अवैध तरीके से खरीद बेच करने वाला गिरोह सक्रिय है।गरीबों के लिए आवंटित कॉलोनियों को किस प्रकार से दूसरे लोगों को कब्जा करवाने का कार्य किया जा रहा है और अवैध तरीके से खरीद बेच का कार्य किया जा रहा है,यह भी जांच का विषय है। अब देखना यह होगा की आलाधिकारीगण इस मामले को कब तक संज्ञान में ले पाते हैं और कब तक इस मामले में जांच चालू करवाई जाएगी। क्या इसमें संबंधित विभाग के कर्मचारी व अधिकारीगण की भी संलिप्ता है,यह भी एक बड़ा जांच का विषय है।
