
आज 26 मई
*भारत की अर्थव्यव्स्था विश्व में चौथे स्थान पर आने पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने मिष्ठान वितरण किया।*
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने भारत की अर्थव्यवस्था पांचवे स्थान से चौथे स्थान पर आने की खुशी में नवीन मार्केट के दुकानदारों व राहगीरों को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया।
वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज देश की अर्थव्यवस्था 4.187 ट्रिलियन डॉलर की हो गई।आई.एम.एफ की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2025 में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।
आज अमेरिका चीन,जर्मनी के बाद भारत विश्व चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि जब मोदी जी ने 2014 में देश की बागडोर संभाली थी तब देश की अर्थव्यवस्था 2.04 ट्रिलियन डॉलर थी जो 11 वर्ष में आज 2025 में 4.187 ट्रिलियन डॉलर हो गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप में से संतोष शुक्ला अवधेश सोनकर, जितेंद्र विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, आकाश शुक्ला रीता शास्त्री पूनम कपूर राम लखन रावत,शिवांग मिश्रा सीमा एम बी ए आनंद मिश्रा अनुपम मिश्रा,विनय पटेल,,सरोज सिंह,दीपक सिंह, किरन तिवारी,प्रमोद विश्वकर्मा,प्रशांत त्रिपाठी विनोद सोनकर,राम जी गुप्ता रामजी शुक्ला योगेन्द्र शर्मा,अनिरुद्ध सेंगर,शोभा शुक्ला, पूनम कंवर,नीतू सोढ़ी, हिमांशु दीक्षित,आदि उपस्थित थे।
