कानपुर

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानपुर आगमन को लेकर बीजेपी पदाधिकारी में तैयारियां तेज कर दी है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। महापौर प्रमिला पांडेय ने रावतपुर चौराहा स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को साफ कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली जनसभा स्थल के पास वाले चौराहे से स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है जो की पूरे शहर के सभी प्रमुख चौराहों और मंदिरों में चलता रहेगा। बीजेपी के सांसद विधायक पदाधिकारी कार्यकर्ता अभियान में अपनी-अपनी भागीदारी निभाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर भी बीजेपी ने विशेष इंतजाम किए हैं, सुबह सफाई अभियान चलेगा और शाम को 4 से 7 बजे तक चावल व हल्दी लेकर लोगों को जनसभा में पहुंचने के लिए आमंत्रित करेंगे।

 

महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार पहली बार प्रधानमंत्री बनते ही स्वच्छता को विशेष महत्व दिया था इस कदम उनके स्वागत के लिए पूरे शहर को स्वच्छता व सफाई अभियान चलाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *