कानपुर ब्रेकिंग

 

अवधेश चौहान भारत ए टू जेड न्यूज

 

कानपुर में 50 स्थानों पर पैनिक बॉक्स

 

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लगाए गए इन पैनिक बॉक्स के लिए दावा किया जा रहा है कि एसओएस बटन दबाने मात्र से आप किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

 

बटन दबाते ही कॉल कनेक्ट हो जाती है। आप अपनी समस्या बता सकते हैं.

 

कुछ मिनटों में संबंधित विभाग की मदद आप तक पहुंच जाएगी.

 

यह पैनिक बॉक्स महिलाओं के लिए अधिक कारगर साबित होगा.

 

यदि रात के समय वाहन न मिल रहा हो। या कोई छेड़खानी कर रहा हो। यदि रास्ता भूल गए हो।या एंबुलेंस की तुरंत आवश्यकता हो तो पैनिक बॉक्स आपका साथी बन सकता है.

 

मगर इन पैनिक बॉक्स के बारे में अधिकतर लोगों जानकारी नहीं है। क्योंकि पैनिक बॉक्स के आस पास को कोई संकेत अथवा कोई बोर्ड नही है। जिससे ये पता चल सके। ये क्या है ?

 

चारखंभा कुंआ के पास लगे पैनिक बॉक्स का बटन दबाने पर कोई गतिविधि नही हुई। ऐसा कई और जगह भी देखने को मिला.

 

केवल पैनिक बॉक्स लगाने से समस्या का समाधान नहीं निकलने वाला है। इसके लिए आम जनता को जागरूक करना पड़ेगा और जिस कार्य के लिए ये लगाया गया है। उसे बखूबी अंजाम भी देना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *