*कार्यकर्ता सम्मान समारोह: “मन की बात” कार्यक्रम में कानपुर उत्तर की शानदार उपलब्धि पर हुआ कार्यकर्ताओं का सम्मान*
कानपुर, 7 जून — भाजपा कानपुर उत्तर कार्यालय में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के अंतर्गत विशेष उपलब्धि प्राप्त करने पर कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
उत्तर प्रदेश स्तर पर कानपुर उत्तर जिले को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि पनकी मंडल ने प्रथम स्थान एवं तिलक नगर मंडल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर भाजपा कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित ने सभी मंडल कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत का प्रमाण है।
मॉनिटरिंग टीम प्रभारी श्री रोहित साहू ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें और अधिक समर्पण के साथ भविष्य में कार्य करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में गज़ब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। मॉनिटरिंग टीम के सभी सदस्यों ने आगामी आयोजनों में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प लिया।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने मन की बात में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले मंडल अध्यक्षों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र,व पटका पहना कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं में
सुनीता गौड़, विधि राजपाल, अभिनव दीक्षित, सीमा एमबीए, विजय पटेल, सियाराम पाल, अश्वनी गौतम, अनिल गुप्ता, सचिन गौड़, मनोज अग्रवाल, रामकुमार सिंह, महेश सोनी, ईशू सोनकर, अभिराज सिंह चंदेल, यश वर्मा, उत्कर्ष अग्रवाल, यश जायसवाल, प्रभाकर अवस्थी, पूनम कंवर, मयंक मिश्रा, राधा सैनी, अरुण कुमार गुप्ता, हिमांशु शर्मा, पूनम यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
