लोहंदा (उत्तर प्रदेश): पिछड़ी वर्ग की बालिका से दुष्कर्म मामले में न्याय की मांग, राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा और मुस्लिम मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

 

लोहंदा, उत्तर प्रदेश — लोहंदा क्षेत्र में पिछड़े वर्ग की एक नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के पदाधिकारियों ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कानपुर कमिश्नर अखिल कुमार को ज्ञापन सौंपा। दोनों संगठनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।

 

राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा के जिला संयोजक सुरेश कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता पाल समाज से संबंध रखती है और उसके साथ हुई अमानवीय घटना निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए, ताकि निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

संगठन की प्रमुख मांगें

आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनकी जमानत रद्द कर जेल भेजा जाए

मामले में लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए

पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए

पीड़ित परिवार पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं

सुरेश कुशवाहा ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *