IMA Charitable Blood Centre द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर तीन वृहद रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन

दिनांक 14 जून 2025, विश्व रक्तदाता दिवस पर l IMA Charitable Blood Centre, Kanpur द्वारा 3 वृहद रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और आम जन को इस पुण्य कार्य से जोड़ना रहाl

-Kanpur Surgical Club के साथ संयुक्त रक्तदान शिविर
IMA Blood Centre ने Kanpur Surgical Club (ASI एवं UP-ASI) के साथ मिलकर एक संयुक्त रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस शिविर में कई वरिष्ठ एवं युवा सर्जनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान करके समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
“जब सर्जन रक्तदान करते हैं, तब वे केवल जीवन नहीं बचाते, बल्कि समाज को नई दिशा भी देते हैं।”
कुल रक्तदाता:

-छावनी सार्वजनिक चिकित्सालय में शिविर
दूसरा शिविर छावनी सार्वजनिक चिकित्सालय, कानपुर में आयोजित किया गया, जहाँ पर स्थानीय चिकित्सकों, अस्पताल स्टाफ एवं आम नागरिकों ने रक्तदान कर जनसेवा की भावना को प्रकट किया। इस आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई:
* डॉ. अंजुम गुप्ता– चिकित्सा प्रभारी
* श्री स्टीफन पी. डी. – मुख्य अधीक्षक
“सरकारी अस्पतालों में जब जनभागीदारी जुड़ती है, तब सेवा एक आंदोलन बन जाती है।”
कुल रक्तदाता:

-IMA Charitable Blood Centre परिसर में शिविर
तीसरा शिविर IMA Blood Centre परिसर में आयोजित हुआ, जहाँ डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, छात्रों एवं स्थानीय युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस आयोजन में IMA Kanpur की पूरी टीम उपस्थित रही:
* डॉ. नंदिनी रस्तोगी – अध्यक्ष
* डॉ. विकास मिश्रा – सचिव
* डॉ. दीपक श्रीवास्तव – कोषाध्यक्ष
* डॉ. बृजेन्द्र शुक्ला– चेयरपर्सन
* डॉ. के. एस. गुप्ता– मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, IMA Blood Centre
* डॉ. एम. सी. वर्मा– मेडिकल ऑफिसर
“जहाँ जीवन बचाना पेशा हो, वहाँ रक्तदान कर्तव्य बन जाता है।”
कुल रक्तदाता:

IMA Charitable Blood Centre, Kanpur निरंतर इस प्रकार के जागरूकता एवं सेवा अभियान आयोजित करता आ रहा है और आगे भी यह कार्य अनवरत चलता रहेगा। इन तीनों शिविरों में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं, आयोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं का हार्दिक धन्यवाद।

“रक्तदान करें, जीवन बचाएं – आपका एक रक्तदान किसी की पूरी जिंदगी बन सकता है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *