योग: कर्मसु कौशलम्
आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला बिल्हौर के द्वारा योग दिवस बापू गेस्ट हाउस बिल्हौर में आयोजित किया गया जिसमें सूर्य नमस्कार प्राणायाम व अन्य योग कराए गए
प्रांत के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख रमेश जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें योग का महत्व,योग का जीवन के विभिन्न क्षेत्रों सामाजिक परिवारिक एवं स्वयं के शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में वर्णन किया गया
कार्यक्रम में प्रांत धर्म जागरण प्रमुख नंद किशोर जी,विभाग संघ चालक नरेश जी,सह विभाग कार्यवाह छत्रवीर जी, सह जिला संघचालक अवधेश जी,जिला प्रचारक धीरेन्द्र जी,जिला कार्यवाह राकेश जी,जिला बौद्धिक प्रमुख अमित जी, जिला प्रचार प्रमुख जय प्रकाश जी,जिला मार्ग प्रमुख अश्वनी जी,जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सुनील जी,नगर संघ चालक अनिल जी,सह नगर संघचालक रामौतार जी,नगर कार्यवाह अर्जुन जी व नगर के स्वयंसेवक उपस्थित रहे
