दिनांक 28 जून 2025
*सपा पीडीए का बढ़ता जनाधार देखकर उपमुख्यमंत्री मौर्य जी असंस्कारित बयानों से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी पर समाज को समाज से बांटने का आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर सनातन व्यवस्था को तोड़ रहे हैं*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर शनिवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की एक आवश्यक बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में 3:00 बजे आरंभ हुई
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य जी सपा के पीडीए मिशन का बढ़ता हुआ जनाधार देखकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी पर असंस्कारित आरोप लगाकर महीने में 20 बार खींझ मिटाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं लेकिन जनता उनके इस मंसूबो को पूरा नहीं होने दे रही है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने थिंक समिति के सदस्यों की आंकलन रिपोर्ट तैयार कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को भेजते हुए कहा कि भाजपा सनातन परंपरा को भूल गई है क्योंकि भागवत कथा कहने के लिए किसी जाति वर्ग पर रोक नहीं है शिक्षित विद्वान उक्त कहने का अधिकारी है क्योंकि महर्षि वाल्मीकि जी रविदास जी वेदव्यास महाराज को सभी ऋषि समाज के प्रेरणा स्रोत है और सदियों से उनका अनादर होता चला आ रहा है क्योंकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शर्मा जी ने भी स्वीकार किया है की कथा कहने में शास्त्रों में जाति का कोई भेद नहीं है इसलिए भाजपा के उपमुख्यमंत्री को सनातन का अध्ययन करके बयान देना चाहिए
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि आपातकाल में समाजवादियों ने देश में सबसे पहले 8 जुलाई 1975 को कोतवाली चौराहा पर प्रदर्शन करके गिरफ्तारी दी थी जिसमें एक लोकतंत्र सेनानी अभी भी जीवित है भाजपा आपातकाल का मंथन भूल कर बदले की कार्रवाई में जुटी हैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीति कार्यक्रमों तथा उनके संस्कारित बयानों से प्रदेश का जनमानस तथा डॉक्टर वकील शिक्षक सभी बौद्धिक प्रशंसा कर रहे हैं उनके पीडीए मिशन को जनमानस विशेष रूप से सराहा रहा है।।
बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,फखरे आलम अंसारी,महेन्द्र सिह,परमवीर गंभीर,शिवकुमार बाल्मिक,अमित यादव,गौरव निगम आदि लोग मौजूद रहे।।
